किसी भी विवाह का मजबूत आधार वैवाहिक संबंध होता है, जिसके लिए सहवास एक बहुत मजबूत आधार है—अवैध संबंध का झूठा आरोप उच्चकोटि की क्रूरता है और पति-पत्नी के बीच विश्वास के समाप्त होने को दर्शाता है—इसके अतिरिक्त पति या पत्नी द्वारा सहवास से इनकार करना गंभीर क्रूरता के समान है—दाम्पत्य जीवन में नियमित रूप से झगड़े न केवल मानसिक शांति को बाधित कर सकते हैं बल्कि मानसिक पीड़ा का स्रोत भी बन सकते हैं—इसके अतिरिक्त पत्नी द्वारा निरन्तर आत्महत्या का प्रयास करना भी स्पष्ट रूप से मानसिक क्रूरता है।

