घरेलू हिंसा की ये 12 सवाल..
सवाल 1. महिला किसके विरूद्ध शिकायत कर सकती है?
जवाब- महिला हिंसा का अपराध (धारा-2(Q) के तहत किसी भी वयस्क पुरूष के विरूद्ध शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे मामलों में जब महिला विवाहित है और विवाह की तरह संबंध में रह रही है, तो वह हिंसा, अपराध करनेवाले पति/पुरूष के पुरूष या महिला संबंधियों के विरूद्ध भी शिकायत दर्ज करा सकती है।
पीडब्ल्यूडीवीए में भारतीय दंड संहिता की धारा-498ए के अंतर्गत धारा-2(Q) शामिल किया गया।इससे क्रूरता के लिए पति के संबंधियों, चाहे वह पुरूष या महिला हो, के खिलाफ मुकदमा चलाना संभव है।ऐसे उदाहरणों में सास, ससुर, ननद आदि आते हैं।
सवाल 2. धारा 2 (Q) के तहत संबंधियों की परिभाषा में कौन आते हैं?
जवाब- पीडब्ल्यूडीवीए में संबंधी शब्द परिभाषित नहीं किया गया है।इसलिए इसका सामान्य अर्थ निकालना होगा।संबंधियों के उदाहरण पिता, माता, बहन, चाचा, ताऊ और पीड़ित का भाई अनुच्छेद 2(Q) में संबंधी के रूप में शामिल किये जा सकते हैं।अनुच्छेद 498ए संबंधी शब्द का इस्तेमाल करता है, जोकि परिभाषित नहीं है।इस तरह संबंधी शब्द का सामान्य अर्थ में महिला संबंधी भी शामिल होंगी।
सवाल 3. क्या एक पत्नी अपने पति के महिला संबंधियों जैसे सास, ननद के विरूद्ध शिकायत दर्ज करा सकती है?
जवाब- हां, पति के महिला संबंधियों के विरूद्ध आदेश जारी किये जा सकते हैं।लेकिन अनुच्छेद 19(1) के प्रावधान के अनुसार महिला संबंधी के विरूद्ध बेदखली की छूट नहीं दी जा सकती।अनुच्छेद 19(1) की राय में अनुच्छेद 19 (1 B) के तहत प्रतिवादी (महिला) को साझी गृहस्थी से हटाने का आदेश पारित करने का निर्देश नहीं देता।
पीडि़त महिला अपने पति के पुरुष संबंधियों या अन्य पुरुष साथियों के विरूद्ध सुरक्षा प्राप्त कर सकती है।भरण-पोषण भत्ता (मौद्रिक सहायता के लिए आदेशों के तहत) वही व्यक्ति प्राप्त कर सकते हैं, जो अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के दायरे में आते हैं।
सवाल 4. क्या एक सास अपनी बहू के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा सकती है?
जवाब- नहीं, सांस बहू के विरूद्ध आवेदन नहीं कर सकती (अनुच्छेद 2 (Q), लेकिन पुत्र और बहू के हाथों हिंसा झेल रही सास अपने बेटे और बहू के विरूद्ध, बेटे द्वारा किये गये हिंसा अपराध में बढ़ावा देने के लिए, आवेदन दायरकर सकती है। लेकिन सास साझी गृहस्थी से बहू की बेदखली की मांग नहीं कर सकती।
अब कुछ सवाल जो घरेलू हिंसा से जुड़े हैं
सवाल 5. घरेलू दुर्घटना रिपोर्ट (डीआईआर) क्या है?
जवाब- पीडब्ल्यूडीवीए के फार्म 1 में डीआईआर का प्रारूप दिया गया है।पीडित महिला इसका इस्तेमाल संरक्षा अधिकारी और सेवा प्रदाता के समक्ष घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराने के लिए कर सकती है।
यह इस तथ्य का रिकॉर्ड होता है कि हिंसा की घटना की रिपोर्ट की गई है, यह एनसीआर (गैर दंडनीय अपराध रिपोर्ट) की तरह होता है।इसे संरक्षा अधिकारी या पंजीकृत सेवा प्रदाता द्वारा करना पड़ता है और हस्ताक्षर करना पड़ता है।यह सार्वजनिक दस्तावेज है।
सवाल 6. डीआईआर कैसे रिकॉर्ड किया जाता है?
जवाब- डीआईआर को महिला के सच्चे बयान को विश्वास रूप में रिकॉर्ड किया जाता है।इसका अर्थ यह है कि सभी तरह की शिकायतें पीडब्ल्यूडीवीए के दायरे में पक्षपात रहित रूप में दर्ज की जानी चाहिए।अगर कोई महिला अपनी पीड़ा नहीं बता पाती, तब संरक्षा अधिकारी उसे बाद में डीआईआर भरने के लिए बुला सकते हैं।संरक्षा अधिकारी महिला के आगमन संबंधी ब्योरों का दैनिक डायरी रखेंगे।
सवाल 7. डीआईआर रिकॉर्ड होने के बाद क्या किया जाता है?
जवाब- संरक्षा अधिकारी डीआईआर को मजिस्ट्रेट के पास भेज देते हैं।डीआईआर की एक प्रति क्षेत्राधिकार में आने वाले थाने के प्रभारी को अग्रसारित की जाएगी।
यदि महिला चाहे तो सेवा प्रदाता डीआईआर को संरक्षा अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट को भेज सकता है।ऐसे मामलों में न्यायालय में दाखिल आवेदन के साथ डीआईआर संलग्न होना चाहिए।
सवाल 8. डीआईआर प्राप्ति पर मजिस्ट्रेट को क्या करना चाहिए?
जवाब- मजिस्ट्रेट रिकॉर्ड रखने के लिए डीआईआर सुरक्षित रखेंगे।पीडित महिला द्वारा दाखिल किसी मामले में इसको भेजा जा सकता है।इसका इस्तेमाल वैसे मामलों में भी हो सकता है, जो मामला संरक्षा अधिकारी की सहायता से दायर हो और डीआईआर बाद में दिया जाए।
सवाल 9. क्या पीड़ित महिला या उसके वकील द्वारा डीआईआर भरा जा सकता है?
जवाब- नहीं, संरक्षा अधिकारी या पंजीकृत सेवा प्रदाता फार्म-1 में डीआईआर भरेंगे और इस पर दोनों में से एक का हस्ताक्षर होगा।चूंकि डीआईआर सार्वजनिक दस्तावेज है, इसलिए इसे कोई सरकारी अधिकारी ही भरेगा।अनुच्छेद 30 पीडब्ल्यूडीवीए के अंतर्गत अपने कार्यों के संपादन में सभी संरक्षा अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं को लोक सेवक मानता है।
सवाल 10. क्या पीड़ित महिला डीआईआर के बिना आवेदन भर सकती है?
जवाब- हां, पीड़ित महिला राहत के लिए डीआईआर भरे बिना आवेदन दे सकती है।
सवाल 11. जहां महिला राहत के लिए आवेदन करती है, वहां मजिस्ट्रेट को केस दर्ज हो जाने के बाद डीआईआर की मांग करनी चाहिए?
जवाब- न्यायालय में आवेदन देते समय डीआईआर की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि डीआईआर का चरण और उद्देश्य (हिंसा, घटना की रिकार्डिंग) अस्तित्व में नहीं रहता।एक बार न्यायालय में आवेदन दाखिल किये जाने के बाद मजिस्ट्रेट संरक्षा अधिकारी को घर का दौरा करने का आदेश दे सकता है या नियम 10 (1) के अंतर्गत परिस्थिति के अनुसार रिपोर्ट का आदेश दे सकता है।
सवाल 12. क्या संरक्षा अधिकारी डीआईआर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए घर जा सकता है?
जवाब- नहीं, संरक्षा अधिकारी न्यायालय के आदेश के बिना घर का दौरा नहीं कर सकता।
These 12 questions of domestic violence ..
Question 1. Against whom can a woman complain?
Answer: A woman can file a complaint against any adult man under the offense of violence (Section-2 (Q)). In such cases, when the woman is married and living in a relationship like marriage, she can commit violence, committing crimes A husband / man can also file a complaint against male or female relatives.
PWDVA included Section-2 (Q) under Section 498A of the Indian Penal Code. This makes it possible to prosecute relatives of the husband, whether male or female, for cruelty. Such examples include mother-in-law, father-in-law, sister-in-law, etc.
Question 2. Who comes under the definition of relatives under Section 2 (Q)?
Answer: The term PWDVA does not define the related word. Therefore, it has to be made general meaning. Examples of relatives can be included as relatives in article 2 (Q) of father, mother, sister, uncle, tau and brother of the victim. Article 498 uses a related term, which is not defined. In a general sense, the term related will also include female relatives.
Question 3. Can a wife file a complaint against her husband’s female relatives like mother-in-law, sister-in-law?
Answer- Yes, orders can be issued against female relatives of the husband. But according to the provision of Article 19 (1), eviction against women relative cannot be allowed. In the opinion of Article 19 (1), under Article 19 (1B) does not direct the passing of an order for the removal of the defendant (woman) from the common household.
The victim may receive protection against her husband’s male relatives or other male partners. Maintenance allowance (under orders for monetary assistance) can be obtained by persons who are covered under Section 125 of the Code of Criminal Procedure.
Question 4. Can a mother-in-law file a report against her daughter-in-law?
Answer- No, Sansa cannot apply against daughter-in-law (Article 2 (Q)), but the mother-in-law who is facing violence at the hands of her son and daughter-in-law filed an application to promote violence against her son and daughter-in-law, by her son. But the mother-in-law cannot demand the daughter-in-law’s eviction from a shared household.
Now some questions related to domestic violence
Question 5. What is Domestic Accident Report (DIR)?
Answer – Form 1 of PWDVA gives the format of DIR. The victimized woman can use it to register a case of domestic violence with the safety officer and service provider.
It is a record of the fact that an incident of violence has been reported, similar to the NCR (non-punishable crime report). This has to be done and signed by the safety officer or registered service provider. It is a public document.
Question 6. How is the DIR recorded?
Answer- The woman’s true statement to the DIR is recorded in confidence. This means that all types of complaints should be filed in a non-partisan manner within the purview of PWDVA. If a woman is unable to express her pain, then the safety officer can call her later to file the DIR. The safety officer will keep a daily diary of the woman’s arrival details.
Question 7. What is done after the DIR is recorded?
Answer- The safety officer sends the DIR to the magistrate. A copy of the DIR will be forwarded to the officer-in-charge of the police station within the jurisdiction.
If the woman wishes, the service provider can send the DIR to the safety officer and magistrate. In such cases, the DIR should be attached to the application filed in the court.
Question 8. What should the Magistrate do on receipt of the DIR?
Answer – The magistrate will secure the DIR for record keeping. It can be sent in any case filed by the victim woman. It can also be used in cases where the case is filed with the help of the safety officer and the DIR is given later.
Question 9. Can the DIR be filed by the aggrieved woman or her lawyer?
Answer- No, the safety officer or registered service provider will fill the DIR in Form-1 and it will be signed by either of them. Since the DIR is a public document, it will only be filled by a government official. Article 30 considers all safety officers and service providers as public servants in the discharge of their functions under PWDVA.
Question 10. Can the aggrieved woman fill the application without DIR?
Answer- Yes, the aggrieved woman can apply for relief without filling the DIR.
Question 11. Where the woman applies for relief, should the Magistrate demand DIR after the case is registered?
Answer – There is no requirement of DIR while applying in the court, because the stage and purpose of DIR (violence, recording of incident) does not exist. Once the application is filed in the court, the magistrate can order the safety officer to visit the house or order the report under Rule 10 (1) as per the circumstances.
Question 12. Can the Safety Officer go home to file a DIR report?
Answer- No, the safety officer cannot visit the house without the order of the court.
